24 घंटे में 10 वारंटियों सहित 53 अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में 10 वारंटियों सहित 53 अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

अभियान में कुल 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 113 वाहनों से 2,37,000 रूपया जुर्माना राशि वसूली गयी.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों व अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देसी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुये विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 113 वाहनों से 2,37,000 रूपया जुर्माना राशि वसूली गयी. साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब-313.93 ली शराब-96 ली एवं विदेशी शराब, मोबाईल-04, मोटरसाइकिल सात, देसी कट्टा बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन