ePaper

saran news. 23 जून से संशोधित शेड्यूल से शुरू होगी पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 08 Jun 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. 23 जून से संशोधित शेड्यूल से शुरू होगी पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा

23 से 28 जून तक एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी परीक्षा, सीवान व गोपालगंज के छात्रों की परीक्षा सीवान के राजा सिंह कॉलेज में ली जायेगी

विज्ञापन

छपरा. पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा 23 जून से संशोधित शेड्यूल पर ली जायेगी. परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षा 23 से 28 जून तक एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. पहले जो शेड्यूल जारी हुआ था. उसके अनुसार परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होनी थी. लेकिन पूर्व के शेड्यूल में अब बदलाव कर दिया गया है. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट तथा विभिन्न पीजी कॉलेज तथा जेपीयू के सभी पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रकाशित किया जा चुका है. इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पांच जून तक निर्धारित थी. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी परीक्षा फार्म का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसके बाद 15 जून तक परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा.

परीक्षा के लिए सारण, सीवान व गोपालगंज के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिया गया है. सारण जिले के सभी छात्रों की परीक्षा विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन में आयोजित होगी, जबकि सीवान व गोपालगंज के छात्रों की परीक्षा सीवान के राजा सिंह कॉलेज में ली जायेगी.

ये है सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 23 जून को कोर्स-5 के पेपर की परीक्षा होगी. 24 जून को कोर्स-6, 25 जून को कोर्स-7, 26 जून को कोर्स-8, 27 जून को कोर्स-9 तथा 28 जून को एडिशनल अनिवार्य विषय के पेपर वन की परीक्षा ली जायेगी. पीजी के सभी 17 विषयों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. पीजी के अंतर्गत कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, भौतिकी, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, होम साइंस तथा संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मुख्य विषयों तथा अनिवार्य एडिशनल विषय की परीक्षा पूरी होने के उपरांत एक से तीन जुलाई के बीच संबंधित पीजी विभागों तथा पीजी कॉलेजों में प्रैक्टिकल परीक्षा का भी आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन