सारण: पानापुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस बनी बराती

Updated:
विज्ञापन

शादी जोड़े में प्रेमी युगल

पानापुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ, जहाँ 8-9 साल से प्रेम कर रहे जोड़े ने परिजनों की सहमति से सात फेरे लिए. इस शादी में खास बात यह रही कि स्थानीय पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने बराती और घराती बनकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

विज्ञापन

Inter-caste Love Marriage Saran: पानापुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में शुक्रवार की रात एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करने वाले प्रेमी युगल ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई. इस विवाह के गवाह गांव के पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय पुलिस बने. उन्होंने बराती और घराती की भूमिका निभाते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया.

आठ-नौ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनियापुर प्रखंड के देवलखा भिट्ठी गांव की 23 वर्षीया युवती का पानापुर प्रखंड के मेंथौरा गांव के 26 वर्षीय युवक के साथ लगभग आठ-नौ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए सहमत नहीं थे. इसी बीच गुरुवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गयी. इसकी जानकारी जब युवती के घरवालों को हुई तो शुक्रवार को वे भी मेंथौरा गांव पहुंच गये. वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गयी.

पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों परिवारों को समझाया

मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की. काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दोनों प्रेमी शादी की बात पर अड़े रहे. इसके बाद परिजनों को उनकी बात माननी पड़ी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाया. काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हो गए.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए सात फेरे

परिजनों की सहमति के बाद पानापुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रेमी जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. इस दौरान मंदिर के पुजारी, पुलिसकर्मियों और पंचायत सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस की मौजूदगी में हुई इस शादी की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है.


विज्ञापन
नागेंद्र ओझा

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन