जेपीयू में पीजी में नामांकन से वंचित रह गये छात्रों को मिला अंतिम अवसर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
जेपीयू में पीजी में नामांकन से वंचित रह गये छात्रों को मिला अंतिम अवसर

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 में नामांकन से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं 19 व 20 जनवरी को अपना नामांकन करा सकते हैं.

विज्ञापन

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 में नामांकन से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं 19 व 20 जनवरी को अपना नामांकन करा सकते हैं. इस संदर्भ में विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो राणा विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व में पीजी में नामांकन के लिए जिन छात्र-छात्राओं की मेधा सूची जारी की गयी थी. उनमें से कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो नामांकन की अंतिम तिथि चार दिसंबर तक अपना दाखिला नहीं ले सके थे. वैसे छात्र-छात्राओं को एक अंतिम अवसर दिया गया है. संबंधित छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज एलॉटमेंट का लेटर विश्वविद्यालय के वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे. उसके बाद ऑनलाइन जमा किये गये नामांकन रसीद के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभाग स्तर पर सभी डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा. जिसके बाद नामांकन स्वीकृत कर लिया जायेगा. नामांकन से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. डीएसडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि वही छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकेंगे. जिनका नाम मेधा सूची में आया है और वह किसी कारण से अपना नामांकन नहीं ले सके थे. यह नामांकन का अंतिम अवसर होगा. डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पीजी के जिन विषयों में प्रैक्टिकल आयोजित कराया जाता है. उसमें नामांकन के लिए 3060 रुपये, वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होता है. उसमें नामांकन के लिए 2560 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. छात्राओं तथा एससी-एसटी छात्रों के लिए नामांकन निःशुल्क है. छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी पीजी कॉलेज तथा जेपीयू के पीजी विभागों में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विभाग में नामांकन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन