Chapra News : नवविवाहिता गहनों और नकदी समेत लापता, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका

Updated at : 07 Mar 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : नवविवाहिता गहनों और नकदी समेत लापता, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका

बंदी छपरा गांव में एक नवविवाहिता के लापता होने से उसके परिजन परेशान हैं और इसे एक सोची-समझी साजिश मानते हुए मामले की त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

परसा. बंदी छपरा गांव में एक नवविवाहिता के लापता होने से उसके परिजन परेशान हैं और इसे एक सोची-समझी साजिश मानते हुए मामले की त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं. यह घटना चार मार्च 2025 की है, जब 26 फरवरी को मायके आयी सुनीता कुमारी अचानक घर से लापता हो गयी. इस मामले में सुनीता कुमारी के पिता, स्व. शिवनाथ सिंह के पुत्र कामेश्वर सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है. उनके अनुसार सुनीता की शादी छह फरवरी 2025 को भेल्दी थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी रंजीत कुमार से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद 26 फरवरी को वह अपने ससुराल से मायके बंदी छपरा आयी थी. चार मार्च 2025 को शाम करीब चार बजे के आस-पास सुनीता अचानक घर से लापता हो गयी. परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इस दौरान, परिजनों को शक हुआ कि गड़खा थाना क्षेत्र के संजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार और दुर्गा सिंह के पुत्र संजय सिंह का इस मामले में हाथ हो सकता है, जो वर्तमान में परसा थाना क्षेत्र के भिखारी छपरा में रह रहे थे. परिजनों का कहना है कि सुनीता के पास गले का हार, चेन, फिंगर रिंग, मंगलसूत्र, पायल समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 27,000 रुपये नगद थे, जो उसके साथ गायब हो गये हैं. इस कारण परिजन इस घटना को गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश मानते हुए पुलिस से त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन