लापरवाह पुलिसकर्मियों का वेतन किया गया बंद, कारण बताओ नोटिस जारी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
लापरवाह पुलिसकर्मियों का वेतन किया गया बंद, कारण बताओ नोटिस जारी

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शनिवार को जिले के विभिन्न चेक पोस्टों और एसएसटी प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

छपरा. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शनिवार को जिले के विभिन्न चेक पोस्टों और एसएसटी प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेथवलिया चौक चेक पोस्ट, गौरा थाना अंतर्गत मझौलिया चेक पोस्ट, खैरा थाना अंतर्गत कृष्णा चौक एसएसटी प्वाइंट, तथा इसुआपुर थाना अंतर्गत पिपरहिया एसएसटी प्वाइंट पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों से सघन चेकिंग, सतर्कता और निष्पक्ष आचरण बनाये रखने के निर्देश दिये. मेथवलिया चौक चेक पोस्ट और कृष्णा चौक चेक पोस्ट पर लापरवाही पाये जाने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की. उन्होंने सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) यदुनंदन कुमार सिंह (मेथवलिया चौक चेक पोस्ट) एवं सअनि अरुण कुमार सिंह (कृष्णा चौक चेक पोस्ट) का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया. साथ ही, वहां तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को भी लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी गयी.

कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी को मिला पुरस्कार

औचक निरीक्षण के दौरान पिपरहिया एसएसटी प्वाइंट पर उत्कृष्ट कार्य करते पाये गये प्रभारी उपनिरीक्षक (प्रपु.) सुधांशु कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक हजार रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा रात्रि गश्ती जांच के दौरान सड़क पर पुलिस बल की अनुपस्थिति पाये जाने पर इसुआपुर थाना अध्यक्ष एवं नगरा थाना अध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गयी.

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी : एसएसपी

डॉ आशीष ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण समय में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सारण पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो, और इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मी सजगता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन