ePaper

नवादा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्लस टू भवन का हुआ उद्घाटन

Updated at : 23 Dec 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्लस टू भवन का हुआ उद्घाटन

स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित नवादा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्लस टू भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने किया.

विज्ञापन

रसूलपुर(एकमा). स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित नवादा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्लस टू भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने किया. उद्घाटन समारोह में बोलते विधायक धूमल ने कहा कि नीतीश सरकार शिक्षा के विकास में उल्लेखनीय काम किया है जो पुरे देश में मिशाल बना है. वहीं एमएलसी डाॅ बीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि नवादा उच्चतर विद्यालय का इतिहास काफी पुराना है. इस विद्यालय के पूर्व प्राचार्य और सारण माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विद्यासागर विद्यार्थी व आदेशपाल कमल किशोर सिंह को डाॅ यादव ने सम्मानित किया और कहा कि विद्यार्थी जी का जिले के शैक्षणिक विकास में अतुलनीय योगदान रहा है. अध्यक्षता प्राचार्य हरदन सिंह ने की व संचालन निपुण झा ने किया. मौके पर शिक्षक नेता अरविंद यादव, सुरेंद्र सिंह,आर एन हाईस्कूल के प्राचार्य एल बी यादव, प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार, इंदु देवी, सुनीता कुमारी सारिका द्विवेदी, सुनीता कुमारी, राजकुमार शर्मा, प्राचार्य शेषनाथ सिंह,समाजसेवी नवल किशोर सिंह,व अन्य शिक्षकों का महत्व पूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन