Saran News : शादी के 14 दिन बाद ही विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : शादी के 14 दिन बाद ही विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Saran News : थाना क्षेत्र के हैजलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मकेर. थाना क्षेत्र के हैजलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान पिंकी देवी उम्र 19 वर्ष, पति राहुल कुमार के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतका की हाल ही में एक जून को शादी हुई थी और शादी के महज 14 दिन बाद ही उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. मृतका के पिता संतोष पासवान, जो भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के निवासी हैं ने आरोप लगाया है कि पिंकी की हत्या उसके पति राहुल कुमार और ससुराल वालों ने मिलकर दहेज के लिए की है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब उन्होंने अपनी बेटी से बात करने के लिए फोन किया, तो ससुर ने यह कहकर बात टाल दी कि उसकी तबीयत बहुत खराब है. जब परिवार के सदस्य पिंकी के घर पहुंचे, तो देखा कि वह मृत पड़ी थी और घर के अन्य सदस्य फरार थे. मृतका की मां किरण देवी, भाई रवि कुमार, बहनें नितू देवी और चांदनी कुमारी, चाचा मन्तोष पासवान और दादा राम तपस्या पासवान का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार का कहना है कि पिंकी को प्रताड़ित किया जा रहा था और अब दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गयी है. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पिंकी की मौत छत से बांस की सीढ़ी के सहारे आलू उतारते समय गिरने से हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन