विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

विज्ञापन

बनियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका मोना कुमारी, मुकेश कुमार मिश्रा की पत्नी थी. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका के भाई धीरेंद्र कुमार मिश्रा निवासी नगर थाना, रौजा ने पुलिस को बताया कि मोना की शादी वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. आरोप है कि शादी के वक्त ही ससुराल वालों ने तिलक का वास्ता देकर भाई के नाम पर ही बाइक निकलवा ली थी, जिसका उपयोग वे खुद कर रहे थे. इसके बाद से ही लगातार दहेज के लिए मोना को प्रताड़ित किया जाने लगा. हाल के दिनों में ससुराल पक्ष द्वारा मारुति कार की मांग की जा रही थी. धीरेंद्र के अनुसार, बहन की प्रताड़ना को लेकर पहले भी बनियापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. बीते मंगलवार 30 दिसंबर को दोपहर में मोना के देवर ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी. भाई जब परिजनों के साथ रामधनाव गांव पहुंचा, तो देखा कि मोना का शव बरामदे में पड़ा था और घर के सभी सदस्य पति मुकेश मिश्रा, देवर शैलेश मिश्रा, भैसुर राजेंद्र मिश्रा और सास गीता देवी फरार थे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं दहेज हत्या की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन