सारण: मढ़ौरा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज़, एसडीएम ने समारोह स्थल का लिया जायजा
समारोह स्थल निरीक्षण के दौरान एसडीएम निधि राज व अन्य | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारी के लिए मढ़ौरा एसडीएम निधि राज ने मुख्य स्थल का निरीक्षण किया. परेड पूर्वाभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई.
Saran News: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में मढ़ौरा एसडीएम निधि राज ने स्थानीय चीनी मिल खेल मैदान पहुंचकर मुख्य समारोह स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया.
परेड रीहर्सल का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परेड में शामिल होने वाली विभिन्न प्लाटूनों के पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
एसडीएम और डीएसपी लेंगे परेड की सलामी
15 अगस्त के मुख्य समारोह में एसडीएम निधि राज ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी देंगी. इसके बाद एसडीएम निधि राज और डीएसपी सविंदर कुमार दास संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे.
देशभक्ति झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
समारोह में पुलिस टुकड़ियों की आकर्षक परेड के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय मशरक और विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और कर्मियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा.
सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था की समीक्षा
एसडीएम ने समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आगंतुकों के बैठने के प्रबंधों की गहन समीक्षा की, ताकि राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी, ट्रेनर अभय सिंह और शिक्षक प्रमोद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read: सारण: मथुराधाम को राज्य पर्यटन कैलेंडर में शामिल करने की मांग, राज्यपाल और पर्यटन सचिव को दिया आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









