सारण प्रमंडल के 49वें आयुक्त के रूप में मनीष कुमार ने संभाला पदभार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सारण प्रमंडल के 49वें आयुक्त के रूप में मनीष कुमार ने संभाला पदभार

सारण प्रमण्डल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में शुक्रवार को मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

छपरा. सारण प्रमण्डल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में शुक्रवार को मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया. कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी हैं. प्रभार ग्रहण के बाद प्रभात खबर से बात करते हुए उन्हें कहा कि उनका प्रयास होगा कि प्रमंडल में बिहार सरकार और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को हर लाभुक तक पहुंचाया जाये. उन्होंने मौके पर ही प्रमंडलीय मुख्यालय का सौंदर्यकरण करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रमंडल कार्यालय के दोनों मुख्य गेट और कार्यालय भी थोड़ा आकर्षक होने चाहिए. इस अवसर पर जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में सारण एवं सिवान जिलों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गयी. प्रभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त ने प्रमण्डलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं कार्य पद्धति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया. इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप-जंसम्पर्क निदेशक, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित अन्य पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन