saran news. हादसों से बचने के लिए शोभायात्रा मार्ग में लटक रहे बिजली के तार को करें ठीक

Updated at : 24 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. हादसों से बचने के लिए शोभायात्रा मार्ग में लटक रहे बिजली के तार को करें ठीक

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर 24 घंटे रखी जायेगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन

छपरा. महाशिवरात्रि पर सामान्य विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. सभी शांति समिति के सदस्यों से एक एक कर विगत अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फीडबैक लिया गया. जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हो जाए, इसलिए सभी शोभायात्रा मार्ग में बिजली के लटकते तारों को ठीक कर लेना होगा. किसी स्तर पर लापरवाही होती है तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्रवाई होगी.

साफ-सफाई का दिया निर्देश

डीएम ने पर्याप्त साफ-सफाई के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जुलूस मार्ग में कुछ स्थलों पर वृक्षों की टहनियों की छंटाई करने कहा गया. शोभायात्रा के आगे कुछ दूरी पर प्रशासन के स्तर से मोबाइल रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. सभी जूलूस को प्रशासन द्वारा एस्कॉर्ट किया जायेगा. महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे. यातायात व्यवस्था को बानाये रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया. शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है. जिन क्षेत्रों से शोभायात्रा गुजर जायेगी, उन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को दिया गया.

शोभायात्रा के मार्ग का होगा भौतिक सत्यापन

शोभायात्रा के सभी मार्गों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. आगामी होली को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके लिये कैम्प कोर्ट लगाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध बाउंड डाउन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया. उपयुक्त मामलों में सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव देने को कहा गया. आसूचना संकलन के लिए तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया. विधि व्यवस्था को लेकर छोटी छोटी घटनाओं को भी संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन