10 लाख के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 10:54 PM
नयागांव. सोनपुर के शिकारपुर छपरा के जोड़ा मंदिर के समीप में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. गेट का ताला तोड़कर लगभग 10 लख रुपये के जेवरात तथा अन्य कई कीमती सामान गायब कर दिये. इसे लेकर गृहस्वामी विजय कुमार गौतम ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है
नयागांव. सोनपुर के शिकारपुर छपरा के जोड़ा मंदिर के समीप में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. गेट का ताला तोड़कर लगभग 10 लख रुपये के जेवरात तथा अन्य कई कीमती सामान गायब कर दिये. इसे लेकर गृहस्वामी विजय कुमार गौतम ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घर के सदस्य ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य हाजीपुर, दरभंगा तथा कुछ लोग झारखंड में रहते हैं. बीच-बीच में घर पर आना-जाना लगा रहता है. जब सूचक घर पहुंचा तब अपनी घर की स्थिति को देखकर अवाक रह गया. डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया तथा घटना से अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो कमरों मैं रखे कीमती सामान गायब कर दिये. सोने की चार चेन, चार अंगूठी, तीन झुमके, चार टॉप, एक हार, एक मांग टीका, हाथ का कंगन, हाथ की चूड़ी आदि लेकर फरार हो गये. सूचक ने इस मामले में अपने पड़ोस के कुछ लोगों पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सोनपुर पुलिस प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










