जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन तेज, रिजल्ट-मार्कशीट की गड़बड़ी और 7.5 CGPA नियम खत्म करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जय प्रकाश विश्वविद्यालय में मार्कशीट और रिजल्ट की गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता को हटाने की मांग की.

विज्ञापन

Saran News: छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में गंभीर शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक लेट-लतीफी के खिलाफ विद्यार्थियों का आक्रोश भड़क उठा है. आइसा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया है. बड़ी संख्या में छात्र मार्कशीट में गड़बड़ी, रिजल्ट में त्रुटियों और रजिस्ट्रेशन पेंडिंग होने की समस्या से जूझ रहे हैं. समाधान न मिलने से उनका भविष्य दांव पर लगा है.

विज्ञापन

रिजल्ट गड़बड़ी से चक्कर काट रहे छात्र

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर विसंगतियां हैं, जिन्हें ठीक कराने के लिए उन्हें महीनों से कॉलेज और विश्वविद्यालय कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है. प्रशासनिक अनदेखी के चलते समय पर डिग्री और अंकपत्र नहीं मिल पा रहे हैं. इससे छात्र आगे की पढ़ाई और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने से लगातार वंचित हो रहे हैं.

एडमिशन नियमों से उच्च शिक्षा पर संकट

छात्र नेताओं ने स्नातकोत्तर (पीजी) और अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए थोपे गए नए नियमों पर कड़ा ऐतराज जताया है. विश्वविद्यालय द्वारा तय 7.5 सीजीपीए और 68 क्रेडिट पॉइंट की अनिवार्यता ने विद्यार्थियों के सामने विकट संकट पैदा कर दिया है. छात्रों का कहना है कि इस जटिल नियम की वजह से अधिकांश सामान्य और पिछड़े पृष्ठभूमि के मेधावी छात्र उच्च शिक्षा से बाहर हो रहे हैं.

मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

आइसा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्रुटिपूर्ण रिजल्ट में अविलंब सुधार कर संशोधित परिणाम जारी किए जाएं और क्रेडिट पॉइंट की बाध्यता को तुरंत खत्म किया जाए. छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय रहते इन ज्वलंत मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया, तो इस आंदोलन को पूरे प्रमंडल स्तर पर तेज किया जाएगा.

Also Read: सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन