छठ को लेकर छपरा जंक्शन पर चला सघन चेकिंग अभियान

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छठ को लेकर छपरा जंक्शन पर चला सघन चेकिंग अभियान

छठ महापर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. छठ महापर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर यह अभियान पूरे वाराणसी मंडल में चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को छपरा जंक्शन पर उत्तर प्रदेश से आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनों जैसे बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में आरपीएफ, सीआइबी और स्वान दस्ते (नारकोटिक्स) की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया. वही चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान, संदिग्ध पैकेटों, बोगियों और शौचालयों की बारीकी से तलाशी ली गयी. इस अभियान में आरपीएफ के साथ-साथ नारकोटिक्स स्वान शेरू की भूमिका काफी अहम रही. सीआइबी के इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि शेरू काफी प्रशिक्षित और तेज है, जिसने जांच के दौरान कई बार संदिग्ध जगहों की ओर संकेत भी किया. उन्होंने बताया कि यह पूरा वाराणसी मंडल का पहला नारकोटिक्स स्वान है, जिसे विशेष रूप से नशीले पदार्थों की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया गया है. वही स्वान दस्ते की कमान आरपीएफ के कन्हैया लाल ताखर के हाथों में थी. इस दौरान सीआइबी के एएसआइ बृज सुंदर कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार तथा संतोष कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन