चेकपोस्ट पर गश्त बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
चेकपोस्ट पर गश्त बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश

मशरक के मतदान केंद्रो का भौतिक सत्यापन बुधवार को चुनाव के जेनरल ऑब्जर्वर स्वप्निल टेम्बे ने किया.

विज्ञापन

मशरक. मशरक के मतदान केंद्रो का भौतिक सत्यापन बुधवार को चुनाव के जेनरल ऑब्जर्वर स्वप्निल टेम्बे ने किया. इस दौरान बनियापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मशरक के मतदान केंद्र सं- 61 एवं 62 उच्च विद्यालय मशरक एक ही बरामदे के पास होने को लेकर एक मतदान केंद्र को दूसरे कमरे में करने का सुझाव दिया. मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी एवं साफ-सफाई शीघ्र कराने की बात विद्यालय प्रशासन को कही. दूसरी ओर आदर्श मध्य विद्यालय मशरक, रामदेव मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय दुमदुमा सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने अकेले निकले ऑब्जर्वर ने मतदान, मतदाता एवं मतदान कर्मी के लिए आवश्यक सुविधा को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने, सीमावर्ती इलाको के चेकपोस्ट पर पुलिस प्रशासन गश्त बढ़ाने, वाहनों की सघन जांच, अवैध शराब, नकदी सहित चुनाव प्रभावित करने वाली अन्य सामग्रियों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगाने का निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी. चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और हर गतिविधियों की रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया. जिससे चुनाव मे शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन