Chapra News : जिन छात्रों के आवेदन अधूरे, वे 10 मार्च तक कर सकेंगे अपडेट

Updated at : 05 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : जिन छात्रों के आवेदन अधूरे, वे 10 मार्च तक कर सकेंगे अपडेट

Chapra News : पीएचडी प्रवेश परीक्षा वर्ष 2023 के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे गये कई आवेदन आधे अधूरे हैं. परीक्षा विभाग ने ऐसे आवेदकों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है और 10 मार्च तक इन सभी आवेदकों को आधे अधूरे आवेदन फार्म को पूरा कर लेने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

छपरा. पीएचडी प्रवेश परीक्षा वर्ष 2023 के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे गये कई आवेदन आधे अधूरे हैं. परीक्षा विभाग ने ऐसे आवेदकों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है और 10 मार्च तक इन सभी आवेदकों को आधे अधूरे आवेदन फार्म को पूरा कर लेने का निर्देश दिया है. कई आवेदन फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न नहीं है. ऐसे में यह सभी आवेदन पेंडिंग पड़े हैं. परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गयी है. परीक्षा 23 मार्च को निर्धारित है. विभाग परीक्षा विभाग द्वारा एडमिट कार्ड भी तैयार किया जा रहा है. इसी क्रम में यह बात सामने आयी कि कुछ आवेदन अभी भी इनकंप्लीट मोड में है. इन आवेदनों के साथ परीक्षा शुल्क की रसीद, आधार कार्ड, पीजी परीक्षा का अंक पत्र आदि डॉक्यूमेंट संलग्न नहीं किया गया है. जिस कारण आवेदन इनकंप्लीट मोड में दिख रहा है. इन सभी आवेदकों को आवेदन पूरा करने का मौका दिया गया है. 10 मार्च की संध्या तक वेबसाइट पर जाकर सभी आवेदक जिनका आवेदन आधा अधूरा है. वह उसे पूरा कर सकते हैं. उसके बाद ही इन सभी का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. 10 मार्च तक जो भी आवेदक इनकंप्लीट आवेदन फार्म को पूरा नहीं करेंगे. उनके आवेदन को रद्द समझ जायेगा.

23 को जेपीयू कैंपस में होनी है परीक्षा

विदित होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा 23 मार्च को विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन में होनी है. इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. करीब 2600 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाइ किया है. प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों के अंतर्गत 861 सीटों पर शोध पाठ्यक्रम में नामांकन होगा. प्रवेश परीक्षा का सिलेबस व पैटर्न पहले ही वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है. इसके अनुरूप आवेदक तैयारी में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन