सारण में मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, धोखाधड़ी और गबन के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में अभियुक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सारण जिले के पानापुर में छापेमारी कर धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

विज्ञापन

Panapur Mumbai Crime Branch Action : सारण के पानापुर में मुंबई से पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार की अहले सुबह कोंध गांव में छापेमारी की. इस दौरान धोखाधड़ी और रुपयों के गबन के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कोंध गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह और अमित कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों अभियुक्तों को अपने साथ लेकर मुंबई चली गयी.

मालिक को धोखे में रखकर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि दोनों अभियुक्त मुंबई में काम करते थे. आरोप है कि उन्होंने मालिक को धोखे में रखकर चेकबुक पर फर्जी हस्ताक्षर किए और करोड़ों रुपये का गबन कर लिया.

Power Supply: हाजीपुर में 33 केवी राघोपुर लाइन पर बाढ़ के कारण बढ़ा खतरा, रात 12 से सुबह 3 बजे तक ही रहेगी बिजली आपूर्ति

इस मामले में पीड़ित की ओर से महाराष्ट्र के नवी मुंबई जिले के नेरुल थाने में धोखाधड़ी और गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही थी.

बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार इस मामले में बीएनएस की धारा 305, 316(5), 318(4), 336, 338, 340(2), 344, 35 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने कोंध गांव पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को मुंबई ले जाया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आगे की कार्रवाई के लिए दोनों से पूछताछ करेगी.

WATCH VIDEO: सम्राट चौधरी बांट रहे जमीन! अफवाह सुनकर बिहार के कोने-कोने से पटना पहुंचे गरीब, वीडियो में देखें CM सचिवालय के बाहर का नजारा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन