Power Supply : हाजीपुर में 33 केवी राघोपुर लाइन पर बाढ़ के कारण बढ़ा खतरा, रात 12 से सुबह 3 बजे तक ही रहेगी बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ मे बिजली पोल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में 33 केवी राघोपुर लाइन का निरीक्षण किया गया, जिसमें नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण बिजली लाइन और पानी के बीच सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा है. नावों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए, बिजली आपूर्ति का समय रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक सीमित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Raghopur 33 KV Line Supply : हाजीपुर में 33 केवी राघोपुर लाइन का बुधवार को स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान नदी में बढ़े जलस्तर के कारण विद्युत लाइन और पानी के बीच करीब 6 फीट का ही क्लीयरेंस पाया गया. इससे नदी में नावों के आवागमन के दौरान सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए बदला गया बिजली आपूर्ति का समय

नावों के आवागमन के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए विद्युत विभाग ने 33 केवी राघोपुर लाइन की आपूर्ति सीमित करने का निर्णय लिया है. अब इस लाइन से रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक ही बिजली आपूर्ति बहाल रखी जाएगी. विभाग के अनुसार, रात के समय नदी में नावों का आवागमन काफी कम रहता है. ऐसे में इस अवधि में बिजली आपूर्ति चालू रखना अपेक्षाकृत सुरक्षित होगा.

PMCH के निर्माण में अब नहीं चलेगी देरी, स्वास्थ्य सचिव ने बैठक में दिया प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश; सुबह 9 से शाम 5 बजे तक डॉक्टरों की मौजूदगी अनिवार्य

नदी किनारे तैनात रहेंगे लाइनमैन

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक नदी किनारे मानवबल और लाइनमैन की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. लाइनमैन मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे. किसी भी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

विद्युत विभाग की ओर से यह कदम नदी में बढ़े जलस्तर के कारण विद्युत लाइन और पानी के बीच कम हुए क्लीयरेंस को देखते हुए उठाया गया है. विभाग का प्रयास है कि नावों के आवागमन के दौरान विद्युत लाइन से किसी तरह का हादसा न हो.

PHOTOS: गर्दनीबाग में दारोगा अभ्यर्थियों का धरना, हाथों में पोस्टर लेकर PET की तारीख जारी करने की मांग; आमरण अनशन की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन