बच्चों के विवाद में चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल

भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ले में बुधवार की शाम बच्चों के मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ले में बुधवार की शाम बच्चों के मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी मोहन राय के 40 वर्षीय पुत्र राजू राय बताया जाता है. इस घटना के संबंध में घायल के परिजन अनिल राय ने बताया कि शाम के समय बच्चों को लेकर बरहमपुर नयी बस्ती के कुछ लोगों से विवाद हुआ था. बाद में दोनों पक्षों ने मामला शांत कर लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही एक झुंड बनाकर दूसरे पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान हमलावरों का निशाना अनिल राय थे. लेकिन भगदड़ में राजू राय के सीने में गोली लग गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ पंकज कुमार ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया. वही घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राम पुकार सिंह और भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अस्पताल में पीड़ित परिजनों से बातचीत की. वहीं एसडीपीओ स्वयं टीम के साथ छापेमारी के लिए रवाना हो गये हैं. भगवान बाजार थाना में दो लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन