सारण के पिपरा में ठनका गिरने से 14 वर्षीय बच्ची झुलसी, आंखों की रोशनी प्रभावित, छपरा रेफर

Updated:
विज्ञापन

ठनका गिरने की चपेट में आने से जख्मी इलाजरत बच्ची | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के पिपरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 14 साल की किशोरी झुलस गई. घटना के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार अब बच्ची खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

Saran News: तरैया थाना क्षेत्र की पोखरेड़ा पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 14 वर्षीय किशोरी आंशिक रूप से झुलस गई. जख्मी बच्ची गांव के ही विश्वराम राम की पुत्री प्रियंका कुमारी बताई जा रही है. घटना के बाद बच्ची गहरे सदमे में चली गई, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

बांसवारी पर गिरी आकाशीय बिजली की गाज

परिजनों के अनुसार दोपहर के समय तेज बादलों की गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई थी. इसी दौरान प्रियंका अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ घर के बगल में स्थित बांसवारी पर ठनका गिरा. बिजली गिरने के तीव्र प्रभाव और झटके की चपेट में आने से किशोरी बुरी तरह झुलस गई और बदहवास होकर गिर पड़ी.

आंखों से दिखना बंद चलने में लड़खड़ाहट

परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि झटके के कारण प्रियंका की आंखों के आगे धुंधलापन छा गया और उसे दिखना बंद हो गया था, साथ ही वह चलने में भी लड़खड़ा रही थी.

सदर अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पोखरेड़ा मुखिया रीता यादव के पति विजय कुमार यादव छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और बच्ची के इलाज में परिजनों का सहयोग किया. उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बाद अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है.

Also Read: सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन