छपरा शहर के शिल्पी सरोवर में फेंका जा रहा कचरा, बढ़ रहा प्रदूषण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छपरा शहर के शिल्पी सरोवर में फेंका जा रहा कचरा, बढ़ रहा प्रदूषण

शहर के शिल्पी सरोवर में बीते कुछ माह से भारी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है. इसी वर्ष इस पोखर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हुआ है.

विज्ञापन

छपरा. शहर के शिल्पी सरोवर में बीते कुछ माह से भारी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है. इसी वर्ष इस पोखर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हुआ है. पोखरा के चारों ओर वाकिंग ट्रैक का निर्माण हुआ है. वहीं पोखरा की उड़ाही कर यहां सालों से जमा कचरा हटाया गया था. लेकिन फिर से रखरखाव में कमी होने के कारण आसपास के लोग पोखरा में आकर कचरा फेंक दे रहे हैं. पोखरा के चारों तरफ भारी मात्रा में गंदगी फैल गयी है. कई लोग पोखरा के पास आकर शौच भी कर जाते हैं. कई राहगीर इस पोखरे को यूरिनल के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं. पोखरा की चारदिवारी अब तक कंप्लीट नहीं हुई. जिस कारण असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा यहां लगा रहता है. विदित हो कि कभी यह पोखरा काफी चर्चित था. रघुनी साह के नाम से विख्यात इस पोखरे को बाद में लोग शिल्पी सरोवर के नाम से जानने लगे. कुछ माह पूर्व सरोवर के ठीक बगल में एक मंदिर का भी निर्माण हुआ है. लेकिन उसके बावजूद भी यहां लोग कचरा फेंक जा रहे हैं. जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है और पोखरा का पानी भी खराब हो रहा है. डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू ने बताया कि पोखरे का जीर्णोद्धार का कार्य अभी आधा अधूरा है, और भी कई काम इसमें होना बाकी है. चारदिवारी आदि का निर्माण होने के बाद पोखरा पूरी तरह सुरक्षित हो जायेगा. साफ सफाई को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन