Chapra News : पुलिस का बुलडोजर देख चार वारंटियों ने किया सरेंडर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Chapra News : पुलिस का बुलडोजर देख चार वारंटियों ने किया सरेंडर

प्रखंड के विभिन्न गांवों के चार वारंटियों ने पुलिस का बुलडोजर देख सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड के विभिन्न गांवों के चार वारंटियों ने पुलिस का बुलडोजर देख सरेंडर कर दिया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सराय साहो के शिवजी राय के यहां कुर्की जब्ती की कारवाई करने पुलिस की टीम उसके घर बुलडोजर के साथ पहुंची. फरार वारंटी ने बुलडोजर देखते ही आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस की टीम बजाहियां गांव पहुंची. वहां के फरार वारंटी रामजी सिंह व सुभाष सिंह के यहां जैसे कारवाई शुरू की गयी कि दोनों ने सरेंडर कर दिया. फिर पुलिस की टीम शामन चक के सुनील राय के यहां कुर्की जब्ती की कारवाई करने पहुंची. उसने भी बुलडोजर देखते हीं आत्म समर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों वारंटी विभिन्न मामलों में महीनों से फरार चल रहे थे. इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन