Saran News : शराब पीकर हंगामा करने के मामले में चार गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : शराब पीकर हंगामा करने के मामले में चार गिरफ्तार

Saran News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसी कानून के उल्लंघन पर भावसूत्र थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.

विज्ञापन

परसा. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसी कानून के उल्लंघन पर भावसूत्र थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. थाना कांड संख्या 09/25 के तहत दर्ज शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी कमला राय के पुत्र अरुण राय के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है. इसके अलावा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर, बभनगांव और शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहे तीन अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेश राम, पिता मनुरुम राम, निवासी श्रीरामपुर, चांद सिंह, पिता फिरंगी सिंह, निवासी बभनगांव, नकुल सिंह, निवासी नकुल गांव के रूप में हुई है.

इन सभी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन