प्रथम रोवर-रेंजर जंबूरी के लिए सारण की 24 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम का चयन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
प्रथम रोवर-रेंजर जंबूरी के लिए सारण की 24 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम का चयन

भारत स्काउट एवं गाइड, सारण जिला के तत्वावधान में प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में सहभागिता के लिए जिले की 24 सदस्यीय रोवर रेंजर टीम का विधिवत चयन कर लिया गया है.

विज्ञापन

छपरा. भारत स्काउट एवं गाइड, सारण जिला के तत्वावधान में प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में सहभागिता के लिए जिले की 24 सदस्यीय रोवर रेंजर टीम का विधिवत चयन कर लिया गया है. यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन नौ से 13 जनवरी तक बुधली, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा. इस ऐतिहासिक जंबूरी में देश के सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 15 हजार स्काउट–गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग लेंगे. आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, आपसी भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है. इस जंबूरी में भाग लेने वाली भारत स्काउट एवं गाइड सारण की टीम में जिला मुख्यालय दल के साथ-साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के चयनित स्काउट एवं गाइड शामिल हैं. जिनमें उच्च माध्यमिक विद्यालय कामता रजौली बनियापुर,यादव क्षत्रिय उच्च विद्यालय, खोदाईबाग, इस्लामिया उच्च विद्यालय, ओल्हनपुर, उच्च विद्यालय रसलपुरा, उच्च विद्यालय डुमरी अड्डा, उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा, जेएन पब्लिक स्कूल, मशरक तथा विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय छपरा के प्रशिक्षित स्काउट गाइड शामिल हैं. स्काउट एवं गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह एवम क्वार्टर मास्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित दल को पूर्व में आवश्यक प्रशिक्षण, अनुशासनात्मक मार्गदर्शन एवं नेतृत्व विकास प्रदान किया गया है. प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर टीम जिला संगठन आयुक्त स्काउट सारण अमन राज के नेतृत्व में भाग लेगी. टीम के सदस्य के रूप में स्काउट मास्टर प्रणव,सदस्य आशुतोष, सोनू, शौर्य, रोहित, साजिद हसन, चंदन, तन्मान्य, लकी, खुशी ठाकुर, खुशी कुमारी, आस्था, रौशनी, पूजा, यादव आकांशा, प्रिया, साक्षी, पल्लवी, डौली सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन