लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व नागरिक केंद्रित पुलिसिंग पर दिया गया जोर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व नागरिक केंद्रित पुलिसिंग पर दिया गया जोर

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण कुमार आशीष के द्वारा शनिवार को अमनौर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

अमनौर. वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण कुमार आशीष के द्वारा शनिवार को अमनौर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा 1 एवं थानाध्यक्ष अमनौर उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में अमनौर थाना के थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों एवं चौकीदारों को नागरिक एवं केंद्रित पुलिसिंग के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. निरीक्षण के दौरान अमनौर थाना के सभी अभिलेखों व पंजीयों की जांच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, कार्यालय एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. वहीं अमनौर थाना महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन