पीएमसीएच के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष बने दिघवारा के डॉ विनय कुमार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पीएमसीएच के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष बने दिघवारा के डॉ विनय कुमार

पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पटना में सर्जरी विभाग में नये विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया है.

विज्ञापन

दिघवारा. पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पटना में सर्जरी विभाग में नये विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया है. वे मूलतः दिघवारा के निवासी हैं और क्षेत्र के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के रूप में उनकी गिनती होती है. सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष बनकर उन्होंने अपने परिवार व पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. डॉ विनय कुमार ने कहा कि वे अस्पताल के विकास में अपना हरसंभव सहयोग देंगे और पारदर्शी तरीके से कार्यों को पूरा किया जाएगा. विभागाध्यक्ष बनने सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, डॉ अरविंद कुमार, आरजेएस कॉलेज के सचिव अशोक कुमार सिंह, मोहनशंकर प्रसाद, सीताराम प्रसाद व अन्य स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए डॉ कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन