मुआवजा भुगतान में देरी पर भड़के डीएम, भू-अर्जन पदाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
मुआवजा भुगतान में देरी पर भड़के डीएम, भू-अर्जन पदाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान में हो रहे विलंब और समस्याओं को लेकर मंगलवार को कुछ रैयतों ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं.

विज्ञापन

छपरा. भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान में हो रहे विलंब और समस्याओं को लेकर मंगलवार को कुछ रैयतों ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लोगों को जिला भू-अर्जन कार्यालय भेजा और स्वयं उसी समय जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हितबद्ध रैयतों के मुआवजा भुगतान से जुड़े कई अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की. जांच में यह पाया गया कि कई रैयतों के रिकॉर्ड में भू-अर्जन मुआवजे के भुगतान हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया था. इस लापरवाही को जिलाधिकारी ने गंभीर मानते हुए मुआवजा भुगतान में किये गये अनावश्यक विलंब के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास से जुड़ी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया का ससमय पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है. इस प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब या व्यवधान उत्पन्न करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. नियंत्रण कक्ष पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान को लेकर किसी भी रैयत को यदि कोई समस्या या शिकायत हो, तो वे जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-245023 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन