Saran News : सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

नगरा. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे सहित अन्य तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की बात स्पष्ट की. थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अशांति, अफवाह या कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. इनमें कादीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा, सरपंच तमन्ना आलम, मो. इरशाद कुरैशी, अजय कुमार सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, रवि प्रकाश, मो रेयाजुद्दीन, चितरंजन सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह,सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन