जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार गर्ग के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

छपरा. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार गर्ग के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों पर चर्चा और तैयारी करना था. बैठक में जिला वन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, खनन विकास अधिकारी, माप-तौल निरीक्षक और बैंक के पदाधिकारी उपस्थित थे. अनुपस्थित पदाधिकारियों के संबंध में खेद व्यक्त किया गया और अनुपस्थिति के लिए शो कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया. सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों की पहचान करें और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिये गये कि राष्ट्रीय लोक अदालत और राष्ट्र के लिए मध्यस्थ अभियान का प्रचार-प्रसार अखबारों तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लेक्स लगाकर किया जाये. साथ ही सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे लोक अदालत का प्रचार-प्रसार अपने-अपने बैंक परिसरों में फ्लेक्स लगाकर करें और मामलों की पहचान कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का कार्य संपन्न करें. इस तरह सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत सफलतापूर्वक आयोजित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन