कुहासे के आवरण में लिपटा नजर आया दिघवारा, पछुआ हवा ने बढ़ायी ठिठुरन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
कुहासे के आवरण में लिपटा नजर आया दिघवारा, पछुआ हवा ने बढ़ायी ठिठुरन

दिघवारा के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी ठंड का सितम अपने परवान पर दिखा और हर किसी को ठंड से काफी परेशान देखा गया.

विज्ञापन

दिघवारा. दिघवारा के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी ठंड का सितम अपने परवान पर दिखा और हर किसी को ठंड से काफी परेशान देखा गया. नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से जिंदगी बेपटरी होती नजर आयी और लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे देखे गये. लोगों ने अलाव, गीजर, हीटर, रुम हीटर के सहारे ठंड से निजात पाने की कोशिश की. पूरा क्षेत्र कुहासा के आवरण में लिपटा नजर आया. सड़कों पर हेड लाइट के सहारे वाहनों को आगे की बढ़ते देखा गया. पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में देखा गया. पारा 10 डिग्री के आसपास दिखा जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त होता नजर आया. रविवार कोसुबह से दिघवारा कुहासे के आवरण में लिपटा नजर आया. हाजीपुर-छपरा, मानपुर-गड़खा और शीतलपुर परसा सड़क मार्गों पर वाहनों को चलने में कुहासा से खूब परेशानी हुई. ऐसे में वाहनों को हेड लाइट के सहारे गंतव्यों की ओर बढ़ते देखा गया. दिन में मौसम में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन ठंड से लोगों को निजात नहीं मिली. हर किसी को ठंड से काफी परेशान देखा गया. वाहनों पर सवार लोगों को ठंड से कंपकपाते हुए देखा गया. नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर किसी को ठंड से परेशान देखा गया.ठंड से भी किसानों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशान होना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन