मां शारदे की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु, लोगों ने की पूजा-अर्चना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
मां शारदे की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु, लोगों ने की पूजा-अर्चना

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गयी.

विज्ञापन

मशरक. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गयी. मशरक के घोघिया गांव स्थित प्रकाश शिक्षा सदन के छात्र-छात्राओं ने मां सारदे की पूजा कर उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय के डायरेक्टर संतोष ओझा और प्राचार्य पवन तिवारी ने पूजनोत्सव कार्यक्रम का संचालन किया. वही केंद्रीय विद्यालय मशरक में मां शारदे की पूजा व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रंजना झा द्वारा किया गया. इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जबकि पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में आपरेशन सिन्दूर क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह जगाया. इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन और आजाद हिन्द फौज के गौरवशाली इतिहास को गहरायी से समझा. विद्यालय की कक्षा चौथी की छात्रा अंशिका पाण्डेय ने ओजस्वी काव्य पाठ किया. इसके बाद विद्यालय के हिंदी शिक्षक राहुल कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्रों को देश सेवा के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया. तत्पश्चात वसन्तोत्सव के उपलक्ष्य में छात्रों ने मनमोहक लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक श्री राहुल कान्त पाण्डेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन