तीन प्रखंडों को जोड़ने वाला डेरनी सरारी पथ जर्जर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
तीन प्रखंडों को जोड़ने वाला डेरनी सरारी पथ जर्जर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दरियापुर, दिघवारा और गड़खा प्रखंडों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण डेरनी सरारी सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया.

विज्ञापन

दरियापुर. दरियापुर, दिघवारा और गड़खा प्रखंडों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण डेरनी सरारी सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठायी. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दरियापुर प्रखंड के पश्चिम और दक्षिण छोर को जोड़ती है. यह विश्वम्भरपुर पंचायत के गांवों को ठेकही जनेउवा ब्रह्म, मनोहर बसंत और सरारी होते हुए अवतारनगर रेलवे स्टेशन तथा प्रसिद्ध आमी मंदिर जाने वाले मुख्य पथ से जोड़ती है. इतना ही नहीं, यह सड़क गड़खा-मानपुर रोड के साथ-साथ छपरा-पटना हाईवे को जोड़ने के लिए भी एक वैकल्पिक और उपयोगी मार्ग है. इस सड़क के जर्जर होने से रतनपुरा बसंत, धनौती, भगवानपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर चैन, रामगढ़ा, और रहिमापुर प्रतापपुर जैसे दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित हैं. इसी मार्ग से होकर लोग भेल्दी, अमनौर, परसा, मकेर और मुजफ्फरपुर तक का सफर तय करते हैं. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अजय कुमार सिंह, सोनेश्वर गिरि और नरसिंह साह ने बताया कि सड़क इतनी पुरानी और उपयोगी होने के बावजूद कई स्थानों पर आज भी कच्ची है. बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों के कारण पूरी तरह आवागमन के अयोग्य हो जाती है. पूर्व में कई बार आवेदन देने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गयी, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है. प्रदर्शन के दौरान राजकुमार राय, विकास गिरि, राजेश राम, रणजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का पक्कीकरण और सुदृढ़ीकरण नहीं हुआ, तो वे आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन