Chhapra News : निर्माणाधीन मरीन ड्राइव बाइपास सड़क का डीडीसी ने किया निरीक्षण

मरीन ड्राइव सड़क के रूप में चर्चित हो चुका निर्माणधीन रिविलगंज विशुनपुरा बाईपास का निरीक्षण उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल और सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने संयुक्त रूप से किया.
छपरा. मरीन ड्राइव सड़क के रूप में चर्चित हो चुका निर्माणधीन रिविलगंज विशुनपुरा बाईपास का निरीक्षण उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल और सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. रिविलगंज विशुनपुरा बाइपास निर्माण परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भौतिक स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी रिविलगंज एवं छपरा सदर को दो दिनों के अंदर खेसरा पंजी तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को ड्रोन के माध्यम से पिलरिंग के लिए स्थल चिन्हित करने के लिए निदेशित किया गया. निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण, छपरा उपस्थित थे.
18 गांव से होकर निकलेगी
सड़क गोदना, समस्तीपुर, सिमरिया, नवाजी टोला, दीलिया रहीमपुर, जान टोला, जैल शहर, चकिया, पुरवारी रोजा, पश्चिम्ली रोजा, जलालपुर, मखदुनगंज, घेंघटा ,खलपूरा बाला, शेरपुर, पश्चिमी तेलपा, पूर्वी तेलपा
पटना की तरह होगा रिवर फ्रंट
ऑफ द रिकॉर्ड अधिकारियों ने बताया कि जब यह बाइपास सड़क बन जाएगी तो इसे रिवर फ्रंट कर रूप दे दिया जायेगा. इसके साथ ही करीब 21 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की योजना है. रेस्तरां ,कैफ़टेरिया, मॉल और पार्किंग ,बच्चों और वरिष्ठ नागरिक पार्क, सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र आदि की सुविधा हो सकती है. जबकि छठपर्व पर आधुनिक सुविधा मुहैया हो सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




