हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री अशोक चौधरी ने किया रुद्राभिषेक

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री अशोक चौधरी ने किया रुद्राभिषेक

गुरुवार को नव वर्ष के अवसर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों और अद्भुत श्रद्धा के साथ हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

विज्ञापन

सोनपुर. गुरुवार को नव वर्ष के अवसर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों और अद्भुत श्रद्धा के साथ हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बाबा हरिहरनाथ के दर्शन किये. मंदिर में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी पहुंच बाबा हरिहरनाथ का रुद्राभिषेक और पूजन किये. इस अवसर पर जनता दल नेता और बिहार सरकार में मंत्री चौधरी ने नये साल के मौके पर शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होनें बिहार और बिहारवासियों के लिए भगवान हरिहरनाथ से कामना की साथ ही बिहारवासियों के लिए आगे बढ़ने की कामना की. इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला उन्हें अंगवस्त्र और भगवान हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किए. उपर्युक्त अवसर पर हरिहरनाथ मन्दिर न्यास के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील शास्त्री, सदानंद पाण्डेय, बमबम पाण्डेय, नन्दकुमार बाबा सहित अन्यान्य पुजारी उपस्थित होकर पूजन वन्दन में साथ दिया. मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिये पुख्ता इंतज़ाम किये. जिससे यह एक ऐतिहासिक और भक्तिमय अनुभव बन गया. इसके अलावे राधा-कृष्ण मंदिर, महावीर मंदिर, लोक सेवा आश्रम परिसर स्थित सूर्य मंदिर और शनिदेव मंदिर, स्टेशन गेट स्थित नर्वदेश्वर मंदिर, काली मंदिर, गौड़ी शंकर मंदिर, जड़ भरत आश्रम स्थित मंदिर के आलावे अन्य मठ-मंदिरो मे लोगो ने पूजा पाठ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन