नगर पंचायत में चार सामुदायिक व तीन सार्वजनिक शौचालय का जल्द होगा निर्माण : इओ

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत में चार सामुदायिक व तीन सार्वजनिक शौचालय का जल्द होगा निर्माण : इओ

नगर पंचायत रिविलगंज क्षेत्र में चार सामुदायिक और दो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण जल्द किया जायेगा.

विज्ञापन

रिविलगंज. नगर पंचायत रिविलगंज क्षेत्र में चार सामुदायिक और दो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण जल्द किया जायेगा. यह बातें नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल ने कही. उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय और सार्वजनिक शौचालय बनाने को लेकर जगह चयन कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चयनित कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है. उसे जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि रिविलगंज नगर पंचायत ओडीएफ घोषित हो चुका है यहां खुले में शौच करना पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय जनता की मांग को देखते हुए नगर पंचायत की निधि से बनवाया जा रहा है. इस शौचालय के निर्माण से न केवल इलाके के निवासियों को बल्कि बाजार में आने-जाने वाले दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी. क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी के प्रयासों की सराहना की है. वही स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी सिंह ने नगर पंचायत रिविलगंज की जनता से अपील किया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आप सभी मदद करे, उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के सहयोग से ही यह नगर स्वच्छ और सुंदर बन पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन