छपरा में चार अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा हथियार के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत लूट की बाइक बरामद
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 05 Apr 2025 4:24 PM
सांकेतिक तस्वीर
सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को चार लुटेरा गिरोह के चार लोगों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, एक स्कॉर्पियो वाहन मिला है. ये सभी लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं.
Chhapra News: सारण पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, एक स्कॉर्पियो वाहन और चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. ये सभी लुटेरा तरैया थाना क्षेत्र के हरपुर फरिदन गांव के चोरवा बर के समीप अपराध की साजिश रच रहे थे. इस बात की जानकारी एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता कर दी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ चोरवा बर के समीप खड़े हैं. ये सभी लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं.
सूचना के आधार पर अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में पानापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर का स्व. भरत चौहान का पुत्र विकाश कुमार, भोरहा का उपेंद्र सिंह का पुत्र आकाश कुमार, तरैया के शीतल पट्टी का बाके सिंह का पुत्र उज्वल कुमार तथा सीवान जिले के बसंतपुर थाना का तारकेश्वर सिंह का पुत्र संदीप कुमार उर्फ नन्हे है.
वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो, तीन चोरी की बाइक जो नगर थाना और तरैया थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी, उसे बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










