पानी भरे धान के खेत से सेंट्रल बैंक कर्मी का शव बरामद

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पानी भरे धान के खेत से सेंट्रल बैंक कर्मी का शव बरामद

स्थानीय सेंट्रल बैंक में कार्यरत एक सफाई कर्मी का शव रविवार को अरविंद नगर स्थित पानी भरे धान के खेत से बरामद हुआ.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय सेंट्रल बैंक में कार्यरत एक सफाई कर्मी का शव रविवार को अरविंद नगर स्थित पानी भरे धान के खेत से बरामद हुआ. मृतक की पहचान स्व अर्जुन बसफोर के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया.

बुधवार से था लापता, खेत में मिला शव

जानकारी के अनुसार, सोनू बुधवार से ही घर से लापता था. बताया जाता है कि उसी दिन घर में किसी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया और लौटकर नहीं आया. परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गया होगा, लेकिन रविवार की सुबह उसका शव खेत में मिला. जब ग्रामीणों ने पानी में तैरता शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के आने के बाद जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान सोनू के रूप में हुई. शव काफी विकृत अवस्था में था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कई दिन पहले हुई होगी.

छठ पर्व के बीच घर में पसरा मातम

छठ महापर्व की तैयारी में जुटे अरविंद नगर इलाके में सोनू की मौत की खबर से माहौल गमगीन हो गया. मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. वह दो भाइयों में छोटा था और स्थानीय सेंट्रल बैंक में दैनिक सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था. बताया जाता है कि उसके पिता भी बैंक में सफाई कर्मी थे और पिता की मौत के बाद सोनू को अस्थायी रूप से काम मिला था. उसकी शादी कुछ समय पहले तय हुई थी, लेकिन किसी कारणवश रिश्ता टूट गया था. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या या किसी अन्य संदिग्ध कारण से जुड़ा हो सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने ���ंपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन