पिता के निधन के बाद भी नहीं हारा हौसला बने SDM, सारण के लाल ने BPSC में 27वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन
BPSC Success Story: Undeterred by his father's passing, he became an SDM

गोपालगंज के सिद्धार्थ पराशर

BPSC Success Story : कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने वाले सारण जिले के साधनापुरी निवासी सिद्धार्थ पराशर ने 70वीं BPSC परीक्षा में 27वीं रैंक हासिल प्राप्त कर उप समाहर्ता (SDM) पद के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है.वे जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं

विज्ञापन

BPSC Success Story : (प्रशांत पाठक) कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने वाले सारण जिले के साधनापुरी निवासी सिद्धार्थ पराशर ने 70वीं BPSC परीक्षा में 27वीं रैंक हासिल प्राप्त कर उप समाहर्ता (SDM) पद के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है.वे जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है.

70th BPSC: नवोदय विद्यालय से हुई प्रारंभिक शिक्षा

सिद्धार्थ पराशर ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज से प्राप्त की. वर्ष 2016 में विद्यालय से पासआउट होने वाले सिद्धार्थ बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्र रहे हैं. विद्यालय के अनुशासित वातावरण ने उनके व्यक्तित्व और प्रशासनिक सोच को मजबूत आधार दिया.

Saran News : पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला

सिद्धार्थ की सफलता के पीछे संघर्ष की एक प्रेरणादायक कहानी है. BPSC परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में उनके पिता स्वर्गीय संजय सिन्हा गंभीर रूप से बीमार थे. परीक्षा से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इसके बावजूद सिद्धार्थ ने हिम्मत नहीं हारी और अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए पूरी लगन से तैयारी जारी रखी. उनकी यही दृढ़ इच्छाशक्ति उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक ले गई.

BPSC Result 2026: विद्यालय परिवार ने जताई खुशी

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला, शिक्षक कृष्ण मणि मिश्रा तथा अन्य शिक्षकों ने सिद्धार्थ की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया. विद्यालय प्रशासन ने उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी.

Gopalganj News: सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को

अपनी सफलता पर सिद्धार्थ पराशर ने कहा कि इसका पूरा श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, अभिभावकों के आशीर्वाद और निरंतर मेहनत को जाता है. उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय ने उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करना और आगे बढ़ना सिखाया.

Also Read : गांव के बेटे ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास, DSP बन बढ़ाया सीवान का मान, जानिए सफलता का राज

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन