Bihar Road Accident: छपरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 2 युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 16 Sep 2024 8:50 PM
road accident
Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिला में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसा में दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर बतयी जा रही है.
Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिला में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसा में दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर बतयी जा रही है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
बाइक पर तीन लोग थे सवार
सारण जिला में यह घटना सोमवार को घटित हुआ है. यह घटना छपरा-मसरख मुख्य मार्ग पर इसुआपुर थाना क्षेत्र के छपिया गांव के समीप हुआ है. जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार हो कर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे. पार्टी से वापस लौटने के दौरान छपरा मशरक मुख्य मार्ग पर इसुआपुर के छपिया गांव के पास बस में टक्कर मार दी. दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.
Also Read: पॉश इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने गैस वेंडर को उड़ाया
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी अन्नू कुमार (19) के रूप में हुई है. दूसरे लड़के की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गुराजपुर गांव निवासी राजा कुमार (18) के रूप में हुई है. जबकि घायल लड़के की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर कर दोनो के परिजनों को सौंप दिया है. घायल सचिन का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. घायल युवक की हालत फिलहाल गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










