आमी की बेटी अनामिका का बिहार सिविल कोर्ट यूडीसी परीक्षा में हुआ चयन

प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल आमी की बेटी अनामिका उर्फ श्वेता ने बिहार सिविल कोर्ट की यूडीसी परीक्षा में अंतिम तौर पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है और उसकी सफलता को लेकर परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है.
दिघवारा. प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल आमी की बेटी अनामिका उर्फ श्वेता ने बिहार सिविल कोर्ट की यूडीसी परीक्षा में अंतिम तौर पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है और उसकी सफलता को लेकर परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है. बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि व सौम्य व्यवहार की अनामिका ने अपनी उपलब्धि से हर किसी को गौरवान्वित किया है. आमी के नौरानीपट्टी निवासी स्व जयप्रकाश सिंह व स्व शैल देवी की सबसे छोटी बेटी अनामिका सफलता पाकर समाज की अन्य बेटियों के लिए नजीर बनी है. माता पिता के असामयिक निधन के बाद उसने हिम्मत नहीं हारी और मुश्किल वक्त में परिजनों ने हौसला बढ़ाया. विपत्तियों से उबरकर लक्ष्य केंद्रित कर पढ़ाई जारी रखी और अंततः सफलता पाने में सफल रही.उसकी सफलता में परिजनों व रिश्तेदारों के अपेक्षित सहयोग व शिक्षकों के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही. जवाहर नवोदय विद्यालय देवती सारण से मैट्रिक व इंटर पास करने के बाद अनामिका ने पटना विश्वविद्यालय के पटना वूमेंस कॉलेज पटना से गणित विषय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और इसी क्रम में वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटी रही. उसने कहा कि अगर बेटियों को उचित मार्गदर्शन व परिवार का अपेक्षित सहयोग मिला तो बेटियां भी अपनी उपलब्धियों से परिवार का मान बढ़ा सकती है. उसकी सफलता पर पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह पुटून, शक्ति शांति अकादमी के सचिव मनोज कुमार सिंह, प्राचार्या कुंदन सिंह, रत्नेश मिश्रा, शिवाजीत सिंह, बबलू पांडेय, नवीन सिंह, अनिल भारद्वाज, मुमताज आलम, संतोष कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह समेत कई प्रबुद्ध लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




