saran news. बिना टिकट के जंक्शन में प्रवेश पर रोक

Updated at : 24 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. बिना टिकट के जंक्शन में प्रवेश पर रोक

सख्ती से मुख्य द्वार पर टिकट जांच की जा रही है, इससे यात्रा नहीं करने वाले लोगों की भीड़ नियंत्रित हुई है, साथ ही रेल राजस्व मे बढ़ोतरी देखी जा रही है

विज्ञापन

छपरा. रेलवे जंक्शन पर बिना टिकट के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है. इसके साथ ही सख्ती से मुख्य द्वार पर टिकट जांच की जा रही है. इससे यात्रा नहीं करने वाले लोगों की भीड़ नियंत्रित हुई है. साथ ही रेल राजस्व मे बढ़ोतरी देखी जा रही है. कुंभ जाने वाले लोगाें की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने जंक्शन के मुख्य द्वार समेत सभी एंट्रेंस पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है. प्रयाग मेला शुरू होने के पश्चात मुख्य द्वार पर सुरक्षा समेत टिकट की चेकिंग नियमित तौर पर नहीं की जा रही थी, जिस कारण राजस्व में भी कमी आ रही थी. लेकिन, जैसे ही सुरक्षाकर्मियों व टीटीइ की प्रतिनियुक्ति मुख्य द्वार पर की गयी, राजस्व में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

आसपास के स्टेशन जाने वालों को भी टिकट के बाद प्रवेश

प्रशासन के बिना टिकट पलेटफार्म पर प्रवेश के रोक के बाद यात्रियों को छोड़ने आए लोगों या आसपास के स्टेशनों पर जाने के लिए भी लोगों को टिकट लेना पड़ रहा है. सोमवार को मुख्य द्वार पर चेकिंग के क्रम में दिघवारा, एकमा, सिवान, हाजीपुर जाने वाले लोगों को भी बिना टिकट स्टेशन पर प्रवेश नहीं दिया गया. कई ऐसे यात्री जो प्रतिदिन बिना टिकट के दिघवारा, एकमा आदि स्टेशन जाते थे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी व टीटी कर्मियों से भीड़ते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन