मधुलिका के गीत अबकी सावन में झुलनी गढ़ाई द पिया पर झूमे श्रोता

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
मधुलिका के गीत अबकी सावन में झुलनी गढ़ाई द पिया पर झूमे श्रोता

आम्रपाली कला जत्था और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांध्य कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान झुमने पर विवश कर दिया.

विज्ञापन

सोनपुर. आम्रपाली कला जत्था और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांध्य कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान झुमने पर विवश कर दिया. डा मधुलिका कुमारी ने अबकी सावन में झुलनी गढ़ाई द पिया की तान छेड़ी तो जनसंपर्क पंडाल तालियों से गूंज उठा. साथ ही महिलाओं के होठों पर मुस्कान तेरे गयी. डॉ मधुलिका ने अपनी दूसरे गीत बंद बौछरिया में है. अचरिया में की प्रस्तुति दी. इसके बाद छोटी बच्ची वैष्णवी ने चली न घुमा दी सोनपुर मेला ए राजा को प्रस्तुत किया. श्रोताओं ने जमकर ताली बजा कर उसे बधाई दी. अनील दिवाना ने सासु मोर मारे रामा काच के छोकिया से, अभय सिंह दादा की कुसुम रंग सदिया, शिखा मिश्रा की पटना से वैद्य बुलाई द, नवल किशोर और एस के झा ने खुशियां यहां पे अपर बा इहे बिहार बा ने भी अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान श्रोता और दर्शक संगीत के समंदर में डूबते उतराते रहे. इन कलाकारों के साथ नाल पर जय प्रकाश सिंह, पैड पर ओम तिवारी, हारमोनियम पर अनिल दिवाना, इफेक्ट पर रवि शंकर पासवान और आर्गन पर शंकर कुमार तथा अभय दादा ने संगत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन