ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे आर्मी लेफ्टिनेंट, तरैया में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत; स्टेट बैंक के सामने लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

तरैया में आर्मी लेफ्टिनेंट का स्वागत व सम्मान समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि,व्यवसायी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आर्मी लेफ्टिनेंट अमित कुमार ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव तरैया लौटे हैं. उनके आगमन पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया. गांव में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Army Lieutenant Welcome: तरैया प्रखंड के बेलहरी गांव निवासी रुदल राय के पुत्र आर्मी लेफ्टिनेंट अमित कुमार के ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर शनिवार को तरैया में भव्य स्वागत किया गया. छपरा से बेलहरी स्थित अपने घर आने के दौरान आर्मी लेफ्टिनेंट का जगह-जगह जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. भागवतपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नेवारी में उनका स्वागत किया गया.

विज्ञापन

स्टेट बैंक के सामने घंटों स्वागत के लिए खड़े रहे लोग

अमित कुमार के तरैया पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और ग्रामीण स्टेट बैंक के सामने फूल-माला लेकर उनके स्वागत के लिए घंटों धूप में सड़क किनारे खड़े रहे. जैसे ही आर्मी लेफ्टिनेंट का काफिला वहां पहुंचा, लोगों ने उत्साह के साथ भारत माता की जय के नारे लगाये. स्वागत के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ने से स्टेट बैंक के सामने कुछ देर के लिए लंबी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

तिरंगा लेकर बाइक से आगे बढ़े युवा

आर्मी लेफ्टिनेंट के काफिले के आगे तरैया थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही. इसके पीछे सैकड़ों की संख्या में नवयुवक बाइक पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे. वहीं बग्घी पर सवार आर्मी लेफ्टिनेंट अमित कुमार का काफिला आगे बढ़ रहा था. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला.

तरैया में आर्मी लेफ्टिनेंट का स्वागत व सम्मान समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि,व्यवसायी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
तरैया में आर्मी लेफ्टिनेंट का स्वागत व सम्मान समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि,व्यवसायी व ग्रामीण

बेलहरी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

इसके बाद बेलहरी गांव में भी आर्मी लेफ्टिनेंट अमित कुमार के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्व मुखिया वीर बहादुर राय, जिला पार्षद सदस्य हरिशंकर सिंह, कमला प्रसाद, पूर्व मुखिया अनिल यादव, अमरनाथ सिंह, रंजय सिंह, सरपंच बिगन राय, कौशल सिंह, शिक्षक नेता महेश्वर सिंह, सुधीर तिवारी समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों, तरैया बाजार के व्यवसायियों और ग्रामीणों ने आर्मी लेफ्टिनेंट अमित कुमार को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

गांव का नाम रोशन करने पर जतायी खुशी

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि अमित कुमार ने आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है. उनके घर लौटने पर गांव में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन