हाईटेंशन तार की चपेट में युवक की मौत, बिजली विभाग पर भड़के सांसद; जर्जर तार-पोल तत्काल बदलने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सांत्वना देने अतरसन गांव पहुंचे सांसद सिग्रीवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अतरसन गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 25 वर्षीय अर्जुन सिंह की दुखद मौत हो गई. स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

विज्ञापन

High Tension Wire Accident: रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में बीते 11 सितंबर को हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक अर्जुन सिंह की मौत हो गयी थी. मृतक स्वर्गीय अरविंद सिंह का पुत्र था. घटना के बाद स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और युवक की असमय मौत पर दुख व्यक्त किया.

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा

सांसद ने कहा कि कमाऊ युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस कठिन समय में वह हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ हैं. उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

सांत्वना देने अतरसन गांव पहुंचे सांसद सिग्रीवाल | Prabhat Khabar Network
सांत्वना देने अतरसन गांव पहुंचे सांसद सिग्रीवाल

बिजली विभाग के अधिकारियों से जताया आक्रोश

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के दौरान क्षेत्र में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर सांसद का आक्रोश सामने आया. उन्होंने विभाग के रवैये पर रोष जताते हुए वरीय अधिकारियों को तत्काल फोन किया. सांसद ने कहा कि विभाग की सुस्ती के कारण एक युवक की जान चली गयी है. उन्होंने रसूलपुर और आसपास के पूरे क्षेत्र में लटक रहे और जर्जर हो चुके हाईटेंशन तारों को अविलंब बदलने का निर्देश दिया.

पूरे प्रखंड में जर्जर तार-पोल बदलने की मांग

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पूरे प्रखंड में जहां भी जर्जर तार और पोल हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर बदला जाये, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों. उन्होंने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया.

मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

सांसद ने मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा प्रबंधन और विद्युत विभाग से मिलने वाली उचित मुआवजा राशि जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी सांसद के सामने जर्जर बिजली व्यवस्था से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं. सांसद ने उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन