जेपीयू ने जारी की फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा केंद्रों की सूची, रविवार को भी मिलेंगे एडमिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. परीक्षा 22 सितंबर से शुरू हो रही है और एडमिट कार्ड का वितरण भी शुरू हो गया है.

विज्ञापन

JPU Fifth Semester Exam: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत 22 सितंबर से शुरू होने वाली स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है. साथ ही एडमिट कार्ड का वितरण भी शुरू कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि छपरा, सीवान और गोपालगंज में फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 11 केंद्र सारण जिले में, जबकि तीन-तीन केंद्र सीवान और गोपालगंज के कॉलेजों में बनाये गये हैं.

विज्ञापन

सारण में 11 कॉलेज बने परीक्षा केंद्र

सारण जिले में राजेंद्र कॉलेज छपरा, जगदम कॉलेज छपरा, राम जयपाल कॉलेज छपरा, गंगा सिंह कॉलेज छपरा, जयप्रकाश महिला कॉलेज छपरा, जगलाल चौधरी कॉलेज छपरा, पीसी विज्ञान कॉलेज छपरा, नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर, दाउदपुर, प्रभुनाथ कॉलेज परसा, यदुनंदन कॉलेज दिघवारा और एचआर कॉलेज अमनौर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

सीवान में डीएवी कॉलेज सीवान, विद्या भवन महिला महाविद्यालय सीवान और इस्लामिया कॉलेज सीवान को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं गोपालगंज में कमला राय कॉलेज गोपालगंज, महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज और गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

सभी कॉलेजों में भेजा गया एडमिट कार्ड

स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिया गया. एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों के प्रतिनिधियों को बुलाकर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है. छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज से निर्धारित प्रक्रिया के तहत एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होने वाली है. ऐसे में एडमिट कार्ड वितरण के लिए समय कम है. इस स्थिति में रविवार को अवकाश के दिन भी सभी कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे, जहां से एडमिट कार्ड का वितरण किया जायेगा. यदि किसी छात्र-छात्रा के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है, तो वह प्राचार्य से मिलकर उसमें सुधार करा सकते हैं. इस संदर्भ में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को भी गाइडलाइन जारी की गयी है.

22 से 26 सितंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा 22 से 26 सितंबर के बीच दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी.

परीक्षा के लिए स्नातक के सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, बॉटनी, जूलॉजी, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और कॉमर्स को रखा गया है.

वहीं ग्रुप बी में भोजपुरी, इतिहास, लेबर एंड सोशल वेलफेयर, अर्थशास्त्र, संस्कृति, संगीत, एआइएच एंड सी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी और पर्शियन विषय शामिल हैं. पहली और दूसरी पाली में ग्रुप ए और ग्रुप बी के विषयों की परीक्षा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन