सारण: बनियापुर बीआरसी के रात्रि प्रहरी सुपन चौधरी का निधन, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
रात्रि प्रहरी की फाइल फोटो। | Prabhat Khabar Network
बनियापुर प्रखंड संसाधन केंद्र के रात्रि प्रहरी सुपन चौधरी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. वे करीब एक महीने से बीमार थे और पटना में इलाज करा रहे थे. 15 वर्षों से बीआरसी में कार्यरत सुपन चौधरी के निधन से शिक्षा विभाग में शोक की लहर है. शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
सारण. बनियापुर प्रखंड संसाधन केंद्र बनियापुर में कार्यरत रात्रि प्रहरी सुपन चौधरी (40) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया. वे करीब एक माह से बीमार चल रहे थे और पटना के एक निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था. बताया जाता है कि वे सीने में संक्रमण से ग्रसित थे.
15 वर्षों से बीआरसी में थे कार्यरत
बीआरसी के परिचारी महेश सिंह ने बताया कि दिवंगत रात्रि प्रहरी पिछले 15 वर्षों से बनियापुर बीआरसी में कार्यरत थे. वे काफी मृदुभाषी और सरल व्यक्तित्व के थे तथा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे. सुपन चौधरी मूल रूप से छपरा शहर के नबीगंज निवासी बताये जाते हैं. वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक पुत्री छोड़ गये हैं.
शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सुपन चौधरी के असामयिक निधन की खबर से शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर है. बीइओ ओमप्रकाश शर्मा, शिक्षक अरविंद सिंह, आस मोहम्मद, पिंटू रंजन, त्रिपुरारी सिंह, विनोद राय, प्रमोद कुमार राम, जलालुदीन, निर्भय कुमार, मोतीलाल राय, श्रीकांत सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. शिक्षकों ने मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए