Saran News : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र से नाजायज वसूली का आरोप, सेविका ने डीएम से की शिकायत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र से नाजायज वसूली का आरोप, सेविका ने डीएम से की शिकायत

Saran News : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में नाजायज वसूली और पोषाहार राशि रोकने के गंभीर आरोप सामने आये हैं.

विज्ञापन

मढ़ौरा. प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में नाजायज वसूली और पोषाहार राशि रोकने के गंभीर आरोप सामने आये हैं. ओल्हनपुर पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका पुनीता देवी ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा है कि क्रय वाउचर के नाम पर सीडीपीओ द्वारा सेविकाओं से अवैध वसूली की जा रही है. पुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि प्रखंड में प्रत्येक वाउचर पर तीन से 3,500 रुपये की वसूली की जाती है. दिसंबर 2024 में दलालों ने उनसे पांच हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की, जिसे ठुकराने पर जनवरी से मार्च 2025 तक उनके आंगनबाड़ी केंद्र के 15 बच्चों की पोषाहार राशि में कटौती कर दी गयी. सेविका ने बताया कि मई 2025 में बिना किसी सूचना के सीडीपीओ ने पोषाहार राशि की निकासी पर रोक लगा दी, जिसके कारण वे टीएचआर का वितरण नहीं कर सकी.उन्होंने आरोप लगाया कि सीडीपीओ द्वारा नियुक्त दलाल उन्हें बार-बार प्रताड़ित करते हैं और मानदेय में कटौती करने व चयन मुक्त कराने की धमकी दी जाती है. पुनीता देवी ��े बाल विकास परियोजना कार्यालय, मढ़ौरा से मामले की जांच कर दलालों को मुक्त कराने और सीडीपीओ के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है. वहीं जब इस मामले में सीडीपीओ पिंकी कुमारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन