आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई, हुए सस्पेंड

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई, हुए सस्पेंड

जिले में चल रहे विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पांच शिक्षकों पर गंभीर कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

छपरा. जिले में चल रहे विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पांच शिक्षकों पर गंभीर कार्रवाई की गयी है. इन शिक्षकों पर चुनावी गतिविधियों में भाग लेने और किसी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि आरोप सही साबित होते हैं तो इन पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है.

इनमें चंद्र मोहन कुमार सिंह, पंचायत शिक्षक, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, धेनुकी, देवरिया, जलालपुर, ने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया और एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की. उनका यह कृत्य भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया गया है. इसके अलावा धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घोघिया उत्तर टोला, अंचल-मशरक, को राजनीतिक पार्टी की जनसभा में भाग लेने के आरोप में निलंबित किया गया है. इस कृत्य के कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. वहीं सुरेंद्र प्रसाद यादव, विशिष्ट शिक्षक, मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया, तरैया, सारण, ने मिथिलेश राय के पक्ष में प्रचार किया और जातिगत राजनीति करने का आरोप लगा. उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया गया है.

राजेश कुमार तिवारी पर सोशल मीडिया के जरिए प्रचार का आरोप

राजेश कुमार तिवारी, विद्यालय अध्यापक, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिरारीडीह, दरियापुर, सारण, सोशल मीडिया पर राजनीतिक कार्यकलापों में सक्रिय पाये गये थे. उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गयी और उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया गया. इसके अलावा दीपक कुमार, नगर माध्यमिक शिक्षक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसा, सारण, पर आरोप है कि उन्होंने प्रत्याशी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही की गयी है और उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन