खैरा में ऑटो पलटने से युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
खैरा में ऑटो पलटने से युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिसमें उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नगरा. खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिसमें उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी स्वर्गीय किरानी राय के 22 वर्षीय पुत्र सकबीर कुमार के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो छपरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान कृष्णा चौक के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गयी. हादसे में ऑटो में बैठा एकमात्र यात्री सकबीर कुमार घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गनीमत रही कि ऑटो में उस समय कोई अन्य सवारी मौजूद नहीं थी. अन्यथा हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन